MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Mark on Non-Banking Operations

30 November, -0001 2,379 Views

निर्देश. एसपी ने की थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा गोष्ठी

पुलिस कार्यालय स्थित एसपी वेश्म में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने जिले के थानाध्यक्षों व ओपी प्रभारी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की. इसमें एसपी ने पूरे जिले में संचालित हो रहे नॉन बैंकिंग कम्पनी जो बिना लाइसेंस के गैरवित्तीय कार्य कर रहे हैं, उनको चिह्नित कर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया.

सहरसा : पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्र के आरोप पत्रित बाइक चोर पर विशेष नजर रखने का निर्देश देते हुए बिजली सहित अन्य कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने, अपराधियों पर नजर रखने, सघन वाहन चेकिंग चलाने, जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही.

गोष्ठी में सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर तुलसी राम, आरके शरण, क्राइम रीडर विनोद सिंह, सिमरी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, महिषी थानाध्यक्ष श्रीकांत सिंहा, नवहट्टा थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, बनगांव थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, सौरबाजार थानाध्यक्ष मुकेश मंडल, सोनवर्षा थानाध्यक्ष मो इजहार आलम, पतरघट ओपी प्रभारी कमलेश कुमार, जलई प्रभारी मनोज सिंह, सोनवर्षा कचहरी प्रभारी पंचलाल यादव, बैजनाथपुर शिविर प्रभारी रूदल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

2,379
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp