MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Madan Mitra said, my game has yet to

30 November, -0001 2,380 Views
Madan Mitra said, my game has yet to

कोलकाता. सारधा चिटफंड मामले में यदि जमानत मिलती है तो राज्य के पूर्व मंत्री मदन मित्रा पिछले दर्जे में चले जाएंगे। उनका कहना है कि छुरा पीछे से ही घोंपा जाता है। अत: वह आगे नहीं पिछले दर्जे में रहेंगे। अर्जेन्टीना के फुटबॉलर मेसी के खेल से संन्यास लेने के बारे में उन्होंने कहा कि मेसी ने अपना सर्वोच्च खेल खेलकर संन्यास लिया है, पर मेरा खेल अभी बाकी है।

सोमवार को अलीपुर अदालत से बाहर पत्रकारों से बातचीत करते वक्त उन्होंने यह टिप्पणी की। मदन मित्रा इस बार कमरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुके हैं। इसके लिए वह कमरहट्टी नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल भट्टाचार्य को जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर उन्होंने कभी भी इसका उल्लेख नहीं किया है। मगर भीतरघात को ही हार का कारण मानते हैं। इसलिए उन्होंने सोमवार को कहा कि अब वे आगे नहीं पीछे रहना चाहते हैं। क्योंकि छुरा पीछे से ही घोंपा जाता है।

 

2,380
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp