MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Facebook lets anyone see all photos you ever liked

30 November, -0001 2,356 Views
Facebook lets anyone see all photos you ever liked

नई दिल्ली: क्या आपको पता है कि फेसबुक का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी के द्वारा कभी भी लाइक की गई तस्वीर को देख सकते हैं।

जी हां, फेसबुक का ये खास फीचर आपको किसी के भी द्वारा लाइक की गई तस्वीर को देखने की सुविधा प्रदान करता है। फेसबुक के सर्च बार में 'Photos liked by' और उस व्यक्ति का नाम जिसके द्वारा लाइक की गई तस्वीरों को आप देखना चाहते हैं, टाइप करके उन तस्वीरों को देख सकते हैं।

इस टूल के द्वारा आप अपने द्वारा लाइक की गई तस्वीरों को देखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक के सर्च बॉक्स में 'Photos liked by me' टाइप करके सर्च करना होगा। इसके अलावा आप यह भी पता कर सकते हैं कि किन किन यूजर्स ने किसी फेसबुक पेज को लाइक किया है। इस टूल से केवल वही जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हों लेकिन फेसबुक के पास उपलब्ध अपने पुराने डेटा की जानकारी को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। तो अब किसी भी तस्वीर को लाइक करने से पहले सोच लें क्यों कि आपके द्वारा लाइक की गई हर एक तस्वीर की जानकारी कोई भी प्राप्त कर सकता है।

2,356
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp