MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Actor Sudesh Berry 10 million fraud case

30 November, -0001 2,861 Views
Actor Sudesh Berry 10 million fraud case

इंदौर: अभिनेता सुदेश बेरी के खिलाफ जिला कोर्ट में 10 लाख रूपए की धोखाधड़ी का केस चल रहा है। मुंबई की निजी बैंक से 20 करोड़ रूपए का लोन दिलाने के नाम पर उन्होंने इंदौर के बिजनेसमैन से यह राशि ली थी। इसके बाद लोन नहीं कराया न रूपए वापस लौटाए। मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने से सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनंद गौतम की कोर्ट में बिजनेसमैन विलास खरचे ने याचिका लगाई थी। एडवोकेट केके कुन्हारे के अनुसार, खरचे को वर्ष 2011 में देव कृपा प्रालि कंपनी खरीदने के लिए 20 करोड़ की जरूरत थी। उन्होंने दोस्त शैलेंद्र सिंह से संपर्क किया। शैलेंद्र ने लोन दिलाने के लिए बेरी से मुलाकात करवाई। एग्रीमेंट के मुताबिक प्रोसेसिंग फीस 10 लाख रू पए देने के बाद भी लोन नहीं मिला।

2,861
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp