Google launches Rs 12,999 ($200) Chromebooks by Xolo and Nexian in India
गैजेट डेस्क। भारतीय कंपनी XOLO और Nexian ने मिलकर गूगल इंडिया के एक इवेंट में अपना पहला क्रोमबुक लैपटॉप लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 12999 रुपए है। जहां XOLO क्रोमबुक अगले कुछ दिनों में स्नैपडील में बिक्री के लिए आएगा वहीं, Nexian एयर क्रोमबुक लैपटॉप अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
आपको बताते चलें कि गूगल इंडिया ने ये दोनों क्रोमबुक लैपटॉप्स भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की हैं। इनके अलावा, गूगल ने आसुस क्रोमबुक फ्लिप C201 और एक सैमसंग क्रोमबुक के मॉडल की भी घोषणा की। ये मॉडल इस साल के अंत तक लॉन्च होंगे।
दोनों ही लैपटॉप्स में गूगल ड्राइव 100 GB स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा, गूगल ऐप्स और अन्य फीचर जैसे 9 यूजर्स एक साथ वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, जीमेल और गूगल ड्राइव ऑफलाइन इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
